UP Board 10th-12th Result 2026 Date: 10वीं-12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी @upmsp.edu.in यहाँ से देखें अपना परिणाम

UP Board 10th-12th Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इस साल करीब 52 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है और अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। अच्छी बात यह है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad इस बार कॉपियों की जांच काफी तेजी से कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद बोर्ड बहुत जल्द रिजल्ट जारी कर सकता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल के मध्य तक छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है और वे अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।

UP Board 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा? जानें संभावित तारीख

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए इस बार भी रिजल्ट जल्दी आने की संभावना है। आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के बाद 15 से 20 दिनों में कॉपियों की जांच पूरी हो जाती है और इसके बाद रिजल्ट तैयार करने में भी कुछ समय लगता है।

इस बार परीक्षाएं 12 मार्च 2026 को समाप्त हुई थीं और 18 मार्च से मूल्यांकन शुरू हो गया था। यदि 1 अप्रैल तक जांच पूरी हो जाती है, तो उम्मीद है कि 15 से 20 अप्रैल 2026 के बीच रिजल्ट जारी किया जा सकता है। पिछले साल भी परिणाम 25 अप्रैल को जारी हुआ था, इसलिए इस बार भी लगभग इसी समय के आसपास रिजल्ट देखने को मिल सकता है।

UP Board 10th-12th Result 2026 Date Overview

आर्टिकल का नामUP Board 10th-12th Result 2026 Date
बोर्ड का नामUttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad
परीक्षा10वीं (High School) और 12वीं (Intermediate)
परीक्षा तिथि18 फरवरी से 12 मार्च 2026
कुल छात्रलगभग 52 लाख
कॉपी जांच अंतिम तिथि1 अप्रैल 2026
संभावित रिजल्ट तिथि15 से 20 अप्रैल 2026
रिजल्ट मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in

UP Board 10वीं-12वीं रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, जहां रिजल्ट का लिंक दिखाई देगा। उसके बाद 10वीं या 12वीं के रिजल्ट वाले विकल्प को चुनना है।

इसके बाद आपको अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरना है और सबमिट करना है। जैसे ही आप जानकारी सबमिट करते हैं, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। यहां से आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड करना है और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना है। ध्यान रखना जरूरी है कि यह प्रोविजनल मार्कशीट होती है, जबकि असली मार्कशीट बाद में स्कूल से प्राप्त करना है।

इस बार मार्कशीट में क्या होंगे नए बदलाव?

इस बार यूपी बोर्ड ने मार्कशीट को लेकर कुछ बड़े बदलाव किए हैं ताकि फर्जीवाड़ा रोका जा सके। नई मार्कशीट में कई आधुनिक सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे इसकी विश्वसनीयता बढ़ेगी।

  • मार्कशीट में लगभग 16 सिक्योरिटी फीचर शामिल किए जाएंगे
  • यह मार्कशीट आसानी से फटने वाली नहीं होगी (नॉन-टीयर एबल)
  • डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम को और मजबूत किया गया है

इन बदलावों का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित और भरोसेमंद डॉक्यूमेंट देना है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

UP Board Exam 2026: कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया है। 10वीं और 12वीं दोनों मिलाकर लगभग 52 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जो इसे देश के सबसे बड़े बोर्ड परीक्षाओं में से एक बनाता है।

परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलीं और पूरे राज्य में सख्ती के साथ आयोजित की गईं। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद 18 मार्च से कॉपियों की जांच शुरू कर दी गई थी। बोर्ड का लक्ष्य है कि समय पर रिजल्ट जारी किया जाए ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई में कोई परेशानी न हो।

Leave a Comment

Floating Buttons