Maiya Samman Yojana 20th Installment Date: झारखंड की महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना एक बड़ी राहत देने वाली योजना बन चुकी है। इस योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता से लाखों महिलाएं अपने घरेलू खर्च आसानी से पूरा कर पा रही हैं। हाल ही में फरवरी महीने की 19वीं किस्त का पैसा मार्च में सफलतापूर्वक महिलाओं के बैंक खातों में भेजा गया था, जिससे लाभार्थियों को काफी राहत मिली।
अब सभी महिलाओं की नजर अगली यानी 20वीं किस्त पर टिकी हुई है। अच्छी खबर यह है कि मार्च महीने की 20वीं किस्त का भुगतान अप्रैल में किया जाएगा। सरकार ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है और बैंक खातों की जांच प्रक्रिया भी तेजी से पूरी हो रही है। इस बार भुगतान समय पर होने की पूरी उम्मीद है, जिससे महिलाओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Maiya Samman Yojana 20th Installment Date
मंईयां सम्मान योजना की 20वीं किस्त को लेकर राज्य सरकार की ओर से बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार, महिलाओं के बैंक खातों में 20वीं किस्त का पैसा 10 अप्रैल 2026 से ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगा। इस बार सरकार ने भुगतान प्रक्रिया को और तेज और पारदर्शी बनाने के लिए DBT सिस्टम को मजबूत किया है। पहले चरण में जिन जिलों में सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
इन जिलों में रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन सभी जिलों की महिलाओं के खाते में सबसे पहले ₹2500 की राशि भेजी जाएगी। इसके बाद बाकी जिलों में भी चरणबद्ध तरीके से भुगतान पूरा किया जाएगा।
Maiya Samman Yojana 20th Installment Date Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 20th Installment Date |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
| किस्त | 20वीं किस्त |
| राशि | ₹2500 / ₹5000 |
| भुगतान तिथि | 10 अप्रैल 2026 से |
| लाभार्थी | झारखंड राज्य की महिलाएं |
| राज्य | झारखंड |
| भुगतान माध्यम | DBT (Direct Bank Transfer) |
| आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
20वीं किस्त में इन महिलाओं को ₹5000 मिलेंगे
इस बार सरकार ने उन महिलाओं के लिए खास व्यवस्था की है जिन्हें पिछली यानी 19वीं किस्त का पैसा नहीं मिल पाया था। ऐसी महिलाओं को 20वीं किस्त के साथ पिछली बकाया राशि भी एक साथ दी जाएगी। यानी उन्हें कुल ₹5000 सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
इससे उन महिलाओं को एक साथ दो किस्तों का लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं जिन महिलाओं को सभी किस्तें समय पर मिलती रही हैं, उन्हें सामान्य रूप से ₹2500 की राशि ही प्राप्त होगी।
मंईयां सम्मान योजना 20वीं किस्त के लिए पात्रता
- महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होना चाहिए और उसका नाम योजना की लाभार्थी सूची में शामिल होना चाहिए
- महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए तभी उसे योजना का लाभ मिलना है
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होना जरूरी है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्राथमिकता मिलना है
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही कोई इनकम टैक्स भरने वाला होना चाहिए
- महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए, हालांकि ट्रैक्टर को इसमें शामिल नहीं किया गया है
- लाभार्थी महिला के नाम पर बैंक खाता होना जरूरी है और उसमें DBT सक्रिय होना चाहिए
- बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और NPCI मैपिंग पूरी तरह से अपडेट होना चाहिए
Maiya Samman Yojana 20th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले महिला को मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होमपेज पर आपको “Login” विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और Login करना है।
- लॉगिन के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना होगा।
- अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपकी आवेदन स्थिति और पेमेंट डिटेल्स दिखाई देंगी।
Note :- इसके अलावा, जैसे ही मंईयां सम्मान योजना 20वीं किस्त की राशि आपके खाते में आएगी, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS आ जाएगा। अगर SMS नहीं आया है तो आप पासबुक अपडेट करा सकती हैं या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर अपनी भुगतान स्थिति जांच सकती हैं। साथ ही साथ यदि आप नेट बैंकिंग, फोन पे, गूगल पे, पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो इसके जरिए भी किस्त की जानकारी निकाल सकते हैं।